भाजपा ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत एसआईटी में किया वृक्षारोपण
पर्यावरण संतुलन के लिए सभी लोगों से पेड़ लगाने का किया आह्वान

गिरिडीह । एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा सुभाष इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। भाजपा की प्रदेश मंत्री शालिनी बेशखियार और नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू के नेतृत्व में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान एसआईटी के निदेशक विजय सिंह को एक वृक्ष भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मौके पर भाजपा नेत्री शालिनी बेशखियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आज हम लोग एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर रहे हैं। जिसे सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता लगे हुए हैं। कहा कि यह कार्यक्रम पूरे बरसात के दिनों तक चलेगी। वहीं नगर अध्यक्ष जयशंकर सिंह सिंकु ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं और प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के और भी कई नेता कार्यकर्ता वृक्ष लगाकर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाएंगे । उन्होंने आम जनों से भी पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए और बचाने के लिए एक पेड़ लगाने का आग्रह किया।



मौके पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निर्देशक विजय सिंह ने कहा कि आम लोगों को स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण का स्वच्छ, संतुलित होना काफी आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ संतुलित करने का काम कर रहे हैं। कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का काम करना चाहिए !
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टिंकू सिन्हा, मंजू सिंह, संगीता बैसखियार, सोना प्रकाश, स्वर्णना गुप्ता, मोनिका गुप्ता, रुबी गुप्ता, रोशन सिन्हा, अनिल सिंह, अशोक स्वर्णकार, भुनेश्वर मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के अलावे इंस्टिट्यूट के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

