Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मंत्री सुदिव्य कुमार और महापौर प्रमीला मेहरा सहित अधिकारियों ने स्व-गणना अभियान से जुड़कर लोगों को दिया संदेश

कहा जनगणना 2027 में स्व-गणना में सहभागिता देकर हर नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी

0 46

गिरिडीह। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत चल रहे “स्व-गणना(Self Enumeration) अभियान को सफल बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। झारखंड सरकार के मंत्री सदर विधायक सुदिव्य कुमार, महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा सहित राजस्व कार्यालय के अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों ने स्वयं स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर आम नागरिकों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य किया। सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपनी-अपनी जानकारी दर्ज करते हुए यह संदेश दिया कि स्व-गणना न केवल एक सरल एवं सुविधाजनक प्रक्रिया है, बल्कि यह नागरिकों की सहभागिता को सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि “जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। स्व-गणना के माध्यम से आम नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। वहीं महापौर प्रमिला मेहरा ने भी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और समय-सीमा के भीतर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें। उन्होंने कहा कि इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी, बल्कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता मिलेगी।

sawad sansar

इस दौरान अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ ने बताया कि स्व-गणना हेतु नागरिकों के लिए विशेष पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जहाँ वे आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। साथ ही, जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.