Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

घाघरा में चेक डैम का शिलान्यास, जल संकट से मिलेगी राहत—ग्रामीणों में खुशी

0 35

गिरिडीह: पूर्वी वन प्रमंडल अंतर्गत बेंगाबाद प्रखंड के घाघरा में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चेक डैम का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने संयुक्त रूप से किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार तथा पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली।

sawad sansar

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चेक डैम का निर्माण क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे वर्षा जल का संचयन बेहतर तरीके से हो सकेगा, जिससे भू-जल स्तर में सुधार आएगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।

बताया गया कि खासकर गर्मी के मौसम में जब पानी की समस्या गंभीर हो जाती है, तब यह डैम ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इससे खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों की आजीविका में सुधार होगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से इस तरह की योजना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इसके शिलान्यास से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने विश्वास जताया कि यह चेक डैम आने वाले समय में घाघरा और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.