Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

केंद्रीय महावीर मंडल समिती की बैठक में भव्य रूप से रामनवमी मनाने का हुआ निर्णय

0 14

गिरिडीह। महारामनवमी को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल समिती की एक बैठक न्यू परिसदन भवन में मण्डल के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूरे उत्साह के साथ रामनवमी मनाने को लेकर तथा होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष के भांती इस वर्ष भी हर्षो उल्लास के साथ भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जयंती पर महारामनवमी मनाया जाएग। बैठक में संरक्षक विनय शर्मा, महामंत्री निर्भय सिंह, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता , दीपक शर्मा, सचिव अशोक यादव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार साव, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता रंजन कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता के अलावे निरंजन उर्फ नीरू गुप्ता, रंजीत यादव, विशाल कुमार, बिंदा पासवान, कृष्ण लाल ठाकुर सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.