हिन्दू महासम्मेलन सह त्रिशुल दीक्षा समारोह पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया
त्रिशूल दीक्षा देने के साथ ही सम्मेलन में मौजूद महिलाओं, युवतियों और युवाओं को दिलाया शपथ

गिरिडीह। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा मंगलवार को मोदी धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा हिन्दू महासम्मेलन सह त्रिशुल दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, पटना क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेंद्र राजपूत, प्रान्त महामंत्री दिलीप वैद्य, प्रान्त उपाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय, एडवोकेट फोरम के प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानन्द प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान श्री तोगड़िया ने त्रिशूल दीक्षा देने के साथ ही सम्मेलन में मौजूद महिलाओं, युवतियों और युवाओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि सनातन समाज की बेटियों और देश को बचाने के लिए अब पूरा हिंदू समाज एकजुट हो रहा है। इस दौरान युवतियों व बच्चियों के द्वारा लाठी खेल का उम्दा प्रदर्शन किया गया।


भारत में लगातार घट रही हिन्दूओं की आबादी
सम्मेलन को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जब जब हिंदू बटा है तब त बवह कटा है। आज भी भारत हिन्दू जातियों में बंटा हुआ है और यही वजह है कि हमेशा हिन्दूत्व खतरे में रहा है। कहा कि आजादी के समय भारत में हिन्दू 85 प्रतिशत थे और आज 75 प्रतिशत हो गए है। यही आलम रहा तो आने वाले समय में हिन्दू 45 प्रतिशत हो जायेंगे, जो काफी चिंतनीय है। कहा कि हिन्दूओं को जातियों से उपर उठकर हिन्दूत्व की बात करनी होगी।
ईरान मुद्दे पर की मोदी सरकार के नीतियों की तारीफ
इस दौरान उन्होंने ईरान मुद्दे पर मोदी सरकार के नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि हिन्दू हित की बात करने वाले हर सरकार को हिंदू संगठन का समर्थन है और रहेगा। कहा कि वर्तमान परिस्थिति में गैस सिलेंडर को लेकर कुछ पैनिक स्थिति बनी है, जिसे उम्मीद है कि केंद्र सरकार समय रहते दूर कर लेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वो खुद हिंदुत्व के मुद्दे पर आक्रामक रहे थे, जिसका परिणाम है कि अयोध्या में राम मंदिर बना और कश्मीर से धारा 370 हटी। ऐसे में कौन हिंदू और हिंदू संगठन इसे लेकर खुश नहीं होगा।
डीजे बजाने के मुद्दे पर कहा झारखंड का हर एक हिन्दू देगा मंत्री इरफान अंसारी को जवाब
इस दौरान उन्होंने झारखंड में स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी के रामनवमी पर डीजे नही बजाने के मामले में उन्होंने कहा कि जिस दिन झारखंड के हिन्दू जाग गए, उस दिन इरफान बाबू को कड़ा जवाब मिलते देर नहीं लगेगा। क्योंकि झारखंड के हिन्दू भी उतने ही बड़े शेर और जागरूक है। सम्मेलन को संबोधित करने के क्रम में श्री तोगड़िया ने बताया कि हर हिंदू आगे…. के तहत तीन योजना की शुरुआत हुई है। जिसमें फ्री वकील और फ्री डॉक्टर की सेवा दिया जा रहा है। जिससे हर हिंदू स्वस्थ रहे, और ये तीनों योजना अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के साथ बजरंग दल और राष्ट्रीय हिंदू महिला परिषद द्वारा देश भर में शुरू किया गया है।
सम्मेलन में मौजूद थे लोग
मौके पर अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय, जिला महामंत्री पंकज पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, कमल गिरी, सोनू सिंह, लालू यादव, उज्ज्वल सिंह, मिथुन चन्द्रवंशी, जिला मंत्री शुभम झा, जिला मंत्री कुंदन केशरी, मजदूर परिषद के जिला अध्यक्ष अजय देव, जिला मंत्री राजेन्द्र रवानी, हिन्दू हेल्पलाइन के राम बाबू गुप्ता, जिला महामंत्री बसन्त सिंह, ओम श्री परिवार के जिला अध्यक्ष रौनक मिश्रा, मीडिया प्रभारी जिला राहुल गुप्ता, पंकज कंधवे, सुरेश रजक, महिला परिषद की पूनम सिन्हा, जिला मंत्री महिला परिषद शिवानी, रीता सिंह, शिवानी शर्मा, रश्मि गुप्ता के अलावे भाजपा नेता संतोष गुप्ता, भाजपा नेत्री उषा कुमारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
