Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नये घर में बिजली का काम करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

घर में छाया मातम, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

0 318

गिरिडीह। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची गांव निवासी रामचंद्र महतो के 35 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार वर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आनंद कुमार वर्मा अपने नए बन रहे घर में बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मृतक की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन अस्पताल पहुंच गए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.