Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

प्रतापपुर पावर सब स्टेशन में करोड़ों के इलेक्ट्रिक उपकरण लूटने आए तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ ने दी जानकारी

0 16

गिरिडीह। निमियाघाट थाना पुलिस ने प्रतापपुर पावर सब स्टेशन में डकैती करने आए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर समेत कई औजार जब्त किया है। उक्त जानकारी शनिवार को एसडीपीओ सुमित प्रसाद और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर दी। एसडीपीओ सुमित ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के आईटीआई निवासी श्याम पंडित, बिहार के नवादा जिले के अरुण पंडित और विकास भुइयां शामिल है। बताया कि अरुण पंडित नवादा का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में अरुण भी धनबाद के आईटीआई के समीप ही रह रहा था। एसडीपीओ ने बताया कि सभी 6 अपराधी निमियाघाट थाना इलाके के प्रतापपुर पावर सब स्टेशन में डकैती करने आए थे, क्योंकि प्रतापपुर सब स्टेशन में करोड़ों इलेक्ट्रिक उपकरण है। जिसमें कई महंगे ट्रांसफार्मर के उपकरण थे, जिसे लूटने सारे अपराधी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से आए थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सब स्टेशन में एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी कर तीन अपराधियों को दबोच लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.