बंगाली समाज ने मनाया बसंत उत्सव, होली के गानों पर जमकर झूमे

गिरिडीह। फगुआ बयार के बीच विभिन्न संगठनों के द्वारा होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम बंगाली समाज द्वारा ईश्वर स्मृति भवन, “बसंत उत्सव”का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाली समाज के काफी संख्या में लोग शामिल हुए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर समाज के लोग होली के गानों पर घंटों झूमते रहे और अबीर गुलाल उड़ाते रहे। इस दौरान लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ निशित रंजन राय, शीर्षेंदु सेनगुप्ता, पार्थ सरकार, गोपाल सेनगुप्ता, शैबाल घोष, अरिंदम बोस, पुलक राय, अमिताभ बोस सहित समाज के अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
