Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम चुनाव के दौरान फायरिंग मामले में मुख्य अभियुक्त सहित 5 गिरफ्तार

0 228

गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम चुनाव के ठीक बाद वार्ड संख्या-18, बूथ संख्या 18/3 (उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, आजाद नगर) से बैलेट बॉक्स को संग्रहण हेतु ले जाए जाने के दौरान लगभग 200 मीटर की दूरी पर फायरिंग की घटना हुई थी। गोलीबारी का आरोप शिवम आजाद और उसके कुछ सहयोगियों पर लगाया गया था।

इस संबंध में पचम्बा थाना कांड सं०-15/2026 तथा कांड सं०-16/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

sawad sansar

मुख्य अभियुक्त सहित कुछ अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के बाद ज़िला प्रशासन ने प्रेस वार्ता आयोजित की और बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था।

SIT द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर की गई त्वरित छापेमारी में मुख्य अभियुक्त शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद (42 वर्ष) सहित कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों में अमित विश्वकर्मा, आकाश हाड़ी, मंजीत पासवान एवं किशोर पासवान शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्य अभियुक्त का पूर्व में भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता रही है।

पुलिस द्वारा मामले की गहन अनुसंधानात्मक कार्रवाई जारी है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.