बीमा सेक्टर में एफडीआई और नए श्रम क़ानून बिल के खिलाफ बीमा कर्मियों ने किया कार्य ठप, राष्ट्रव्यापी हड़ताल को बनाया सफल

गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा बीमा सेक्टर में एफडीआई और नए श्रम बिल लागू किए जाने का लगातार विरोध जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को आहूत राष्ट व्यापी हड़ताल गिरिडीह में भी असरदार रहा। गिरिडीह के एलआईसी कार्यालय में कर्मियों ने जमकर विरोध किया और सरकारी कार्य ठप कर मोदी सरकार के विरोध में धरना दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीमा कर्मी संघ के सचिव धर्मप्रकाश ने कहा कि केन्द्र सरकार अब मनमानी पर उत्तर चुकी है। एलआईसी जैसे बीमा सेक्टर में विदेशी पूंजी निवेश का योजना बनाना गलत है, लेकिन बिल लाया जा रहा है और बीमा सेक्टर से जुड़े कर्मियों के नाराजगी का कारण भी यही है। कहा कि अगर कॉर्पोरेट सेक्टर के हाथों में बीमा जाति है, तो निश्चित तौर पर इसका खामियाजा हर वर्ग को उठाना होगा। वहीं दूसरी तरफ बीमा कंपनी से भी बड़े पैमाने पर नौकरी खत्म हो जाएगी। प्रदर्शन में अलग-अलग कर्मचारी संगठन के कर्मी शामिल हुए और आंदोलन को धारदार बनाया। .


धरना में अनुराग मुर्मू, मृदुल कांति दास, पवन बरनवाल, रिशु कुमारी, कुमारी रंजना समेत कई कर्मी मौजूद थे।
