Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ट्रेंच काटने पहुंचे वन विभाग की जेसीबी पर ग्रामीणों ने किया पथराव, जेसीबी हुई क्षतिग्रस्त

बाल बाल बचे वनकर्मी, पुलिस ने सम्भला मोर्चा

0 95

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के गुमगी पंचायत के लेवड़िया टांड़ में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब वन विभाग द्वारा ट्रेंच कटाई के लिए पहुंची जेसीबी मशीन पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव की घटना में जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में क्षतिग्रस्त जेसीबी मशीन को तिसरी बिट कार्यालय लाया गया।

पिछले कई दिनों से वन विभाग द्वारा गुमगी मौजा के लेवड़िया टांड़ सहित विभिन्न मौजा में ट्रेंच काटने का कार्य किया जा रहा है, जिसका स्थानीय ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षाे से इस जमीन पर खेती करते हैं, पुरा परिवार खेती पर आश्रित है, यदि इस तरह से हमलोग का खेती का जमीन छीन लिया जायेगा, तो हमलोग परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे।

sawad sansar

मामले को लेकर गांवा वन क्षेत्र पदाधिकारी रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा वनभूमि का अतिक्रमण कर खेती करने लगे थे। वनभूमि की जमीन को बचाने के लिए ट्रेंच काटने का कार्य किया जा रहा है। जिसका स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। बताया कि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए गुमगी के ग्रामीणों द्वारा 5 लोगों का शिष्ट मंडल बनाया गया था और बीते मंगलवार को वन प्रमंडल कार्यालय में बैठक भी हुई थी जिसमें आपसी समझौता हुआ कि जिस वन भूमि में किसान लोग खेती कर रहे हैं उसमें आम का पेड़ लगाया जाएगा और सारा देखरेख ग्रामीण लोग ही करेंगे। फल होने पर ग्रामीण ही व्यवसाय भी करेंगे जिससे आय का भी स्त्रोत बनेगा। लेकिन बुधवार को जब ट्रेंच काटने जेसीबी मशीन गई तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे जेसीबी मशीन के चारो ओर का शीशा टूट गया है।

इधर जिला परिषद रामकुमार राउत ने बताया कि पिछले दिन वन पदाधिकारी के साथ बैठक हुई थी और समझौता भी हुआ था, लेकिन हमलोगों ने वन प्रभारी को बताया था कि हमलोग बुधवार शाम को ग्रामीणों के साथ बैठक कर निर्णय लेंगे फिर अपनी बात वन विभाग को बताया जायेगा। उसके बाद वन विभाग ट्रेंच काट सकते हैं, लेकिन उन्हे बिना बताए वन विभाग की टीम ट्रेंच काटने पहुंच गई थी। जिसकी उन्हे जानकारी भी नही थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.