Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अपराध नियंत्रण को ले एसपी ने की बैठक, अपराध पर अंकूश लगाने को लेकर दिए सख्त निर्देश

बैठक में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी हुए सम्मानित

0 27

गिरिडीह। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने रविवार को समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसपी ने विगत माह विभिन्न कांडों के उद्भेदन में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।

बैठक में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का निर्देश दिया। एसपी ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी सूरत में अवैध करोबार चाहे वह किसी भी प्रकार का हो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही एसपी ने जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, विभिन्न थानों में लंबित कांडों का जल्द से जल्द उद्भेदन करने, विभिन्न कांडों में फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

sawad sansar

 

बैठक के दौरान साईबर अपराधियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। एसपी डॉ कुमार सभी को सख्त शब्दों में कहा की अगर किसी भी पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा कार्य में लापरवाही बारती जाएगी तो उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में एएसपी सुरजीत कुमार, सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, बगोदर-सरिया एसडीपोओ धनंजय राम, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, साईबर डीएसपी आबिद खान, डीएसपी कौशर अली, प्रशिक्षु डीएसपी नीलम कुजूर, कैलाश महतो समेत सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.