कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सिरसिया स्थित नवनिर्मित बाबा मनोकामना मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान
551 महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल, शहर का किया भ्रमण

गिरिडीह। शहर के सिहोडीह-सिरसिया स्थित नवनिर्मित बाबा मनोकामना मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह राम चरित मानस का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में 551 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर मंदिर प्रांगण से बरगंडा कचहरी रोड, टॉवर चौक, कालीबाड़ी होते हुए मकतपुर होते हुए उसरी नदी पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण साथ कलश में जल भरकर वापस मंदिर परिसर पहुंच कलश स्थापित की गई।



बताया गया कि मंदिर परिसर में बजरंग बली, राधा कृष्ण, शिव परिवार के साथ भोलेनाथ की शिवलिंग व नंदी महाराज की मूर्ति स्थापित की जा रही है। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह राम चरित मानस में देवघर व काशी के अलावे गिरिडीह के आचार्य, पुरोहित शामिल होकर पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को पूरा करेंगे।
अनुष्ठान को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष प्रकाश राज, सचिव मनीष राम, कोषाध्यक्ष अविनाश शर्मा, उपाध्यक्ष मनोहर सोनार के अलावे रंजीत राम, संतोष राम, लालू, गण गण, छोटू चंद्रवंशी, सानिया, कृष सहित अन्य स्थानीय लोग जुटे हुए है।
