Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने किया मेयर पद के लिए नामांकन

0 315

गिरिडीह। भाजपा द्वारा डॉ शैलेन्द्र चौधरी को समर्थित उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा नेताओं में व्याप्त नाराजगी बुधवार को दिखी, जब नामांकन के अंतिम दिन भाजपा नेता कामेशर पासवान के साथ साथ भाजपा नेता प्रकाश दास ने भी नामांकन के लिए समाहरणालय पहुंचे। प्रकाश दास भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष है और गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के काफी करीबी भी माने जाते है। प्रकाश दास बुधवार को अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे और अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुवा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.