Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

26 जनवरी को शराब पिलाना शिवम होटल के संचालक को पड़ा महंगा उत्पाद विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से संचालक को किया गिरफ्तार, होटल से भारी मात्रा में शराब बरामद

0 159

गिरिडीह। 26 जनवरी को शराब पिलाना शिवम होटल के संचालक को महंगा पड़ गया। सरकारी आदेश के आवेहलना के आरोप में जहां उत्पाद विभाग ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं होटल से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। बताया जाता है कि बस स्टैंड में संचालित शिवम होटल में 26 जनवरी की रात को सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाया जा रहा था। होटल में अवैध रुप से शराब पिलाये जाने की सूचना मिलने के बाद रात में ही उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से शिवम होटल में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने शिवम होटल से भारी मात्रा में शराब जप्त करते हुए होटल के संचालक गौतम भदानी को हिरासत में ले लिया।

बताया जाता है कि बस स्टैंड में संचालित शिवम होटल में लगातार अवैध रूप से न सिर्फ शराब पिलाई जा रही थी बल्कि अवैध रूप से शराब बेची भी जा रही थी। 26 जनवरी को भी होटल के संचालक द्वारा भारी मात्रा में शराब मंगा कर उसे ग्राहकों को बेचा जा रहा था और होटल में आने वाले लोगों को शराब पिलाया जा रहा था। जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग को लगातार मिल रही थी। जिसके बाद बीती रात उत्पाद विभाग की टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.