निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्टता के लिए गिरिडीह को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों हुए सम्मानित

गिरिडीह जिले ने एक बार फिर अपनी मजबूत प्रशासनिक छवि को राष्ट्रीय स्तर पर साबित किया है। निर्वाचन कार्यों में बेहतर प्रशासनिक समन्वय, पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों को राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए इस सम्मान के माध्यम से गिरिडीह जिले की निर्वाचन प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पित प्रयासों को मान्यता दी गई है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद रंथू महतों ने कहा—
“राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे गिरिडीह जिले के समर्पित चुनाव अधिकारियों एवं कर्मचारियों का है।”
उन्होंने इस सफलता का श्रेय जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व, सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों की निरंतर मेहनत और प्रतिबद्धता को दिया।
इस उपलब्धि पर जिला निर्वाचन कार्यालय, गिरिडीह से जुड़े सभी कर्मियों ने खुशी जताई और भविष्य में भी लोकतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
