Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निगम चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही लोगों के बीच उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं मेयर पद के दावेदार

मेयर पद के दावेदार गौरव कुमार ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों के साथ कर रहें है बैठकें, मिल रहा समर्थन।

0 359

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर भले ही अब तक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं और लगातार लोगों से संपर्क स्थापित कर बैठकें कर रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक कार्यों में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले गौरव कुमार भी इस बार मेयर पद पर अपनी दावेदारी दर्ज कराते हुए जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। वे निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों के साथ बैठके कर न सिर्फ अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं बल्कि लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहे हैं।

इस बीच बुधवार की शाम को वार्ड नंबर 24 में उनके समर्थकों ने बैठक की। जिसमें मौजूद गौरव कुमार ने लोगों के बीच अपनी बातों को रखते हुए अपने उद्देश्यों से अवगत कराया। इस दौरान बैठक में शामिल हुए स्थानीय लोगों ने गौरव कुमार के विचारों से प्रभावित होकर उन्हें समर्थन देने का वादा किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.