Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के गिरिडीह आगमन को लेकर पूर्व महापौर ने की बैठक, कहा प्रदेश अध्यक्ष का होगा भव्य रूप से अभिनंदन

0 98

गिरिडीह। आगामी 24 जनवरी को झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के 24 जनवरी को गिरिडीह में होने वाले आगमन को लेकर भाजपा द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इस दौरान भाजपा जिला कमिटी सहित भाजपा की विभिन्न इकाइयों के द्वारा बैठकों दौर जारी है। इसी क्रम में गिरिडीह के निवर्तमान महापौर सुनील पासवान ने अपने आवासीय कार्यालय में मध्य भाग के प्रमुख भाजपाइयों के साथ बैठक की और प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में सैकड़ो की संख्या में लोग भाग लेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से मध्य भाग के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सिन्हा, एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील रजक, अशोक राम, वासुदेव राम, दिलीप ठाकुर, दिनेश पासवान, जितेंद्र राम, प्रेम सिन्हा, रतन मोदी, टिंकू राम, शुभम पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.