Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आने वाला 2029 भारतीय जनता पार्टी का है: चुन्नूकांत

पीरटांड़ में चुन्नूकांत को अधिवक्ता संघ के पांचवी बार महासचिव बनने पर तथा तीसरी बार मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर अजय सिंह को किया सम्मानित

0 89

गिरिडीह। जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव सह भाजपा नेता चुन्नू कांत ने कहा कि आने वाला 2029 भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ संघर्ष करने का आग्रह किया। वे बुधवार को पीरटाड मंडल अन्तर्गत घोरबाद गांव में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इसके पूर्व कार्यक्रम में लगातार पांचवीं बार जिला अधिवक्ता संघ का महासचिव चुने जाने पर चुन्नूकांत एवं पीरटांड़ प्रखंड के तीसरी बार मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर अजय सिंह को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए विभिन्न पंचायत के कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, जिला परिषद के सदस्य और संगठन के पदाधिकारीगण ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता है। उन्होंने कहा कि संघ का चुनाव निश्चित रूप से गैर राजनीतिक संगठन का चुनाव है, उसके बावजूद भी वहां चुनाव में राजनीतिक प्रभाव दिखाई देता है। उनकी जीत कहीं न कहीं भाजपा की जीत है।

sawad sansar

पीरटांड़ के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता का सम्मान होगा। इस अवसर पर बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष शरत भक्त ने भी संगठन पर विस्तार से चर्चा की और कहा की कार्यकर्ताओं का सम्मान रखना पार्टी नेताओं का पहला दायित्व होता है। क्योंकि कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं हो सकता। सोते- जागते कार्यकर्ता का सपना और ताना-बाना केवल पार्टी होता है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए कि इसके कार्यकर्ता निष्ठावान और चरित्रवान है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के महामंत्री संतोष राणा ने मंच संचालन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.