Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से हुआ घायल

0 86

गिरिडीह। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी सुधीर कुमार राणा अपनी पत्नी चमेली देवी के साथ बाइक से गिरिडीह आ रहे थे। इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास एक टाटा पंच वाहन ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों पति पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

sawad sansar

घटना के बाद स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चमेली देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुधीर राणा इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दोनों वाहनों जब्त कर थाना भेजने के बाद आगे की करवाई मे जुट गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.