Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो महानगर समिति ने अभय कुमार का किया स्वागत

0 345

गिरिडीह। झामुमो जिला कार्यालय में झामुमो में शामिल हुए एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रहे अभय कुमार का शुक्रवार को आगमन हुआ। इस मौके पर झामुमो के महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ रॉकी के नेतृत्त में झामुमो कार्यकर्ताओं ने अभय कुमार का स्वागत किया गया। अभय कुमार पूर्व झारखण्ड कांग्रेस छात्र संगठन के महासचिव पद पर थे और कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के समक्ष रांची झामुमो की सदस्य्ता ग्रहण की थी। मौके पर झामुमो महानगर समिति के द्वारा बुके दे कर और पार्टी का पट्टा पहना का उनका स्वागत किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि अभय कुमार के झामुमो छात्र मोर्चा में शामिल होने से झारखंड में छात्रों के हित में सहायक होगा। मौके पर मुख्य रूप से महानगर समिति के कोषाध्यक्ष हरिमोहन कंधवे, उपाध्यक्ष ब्रजमोहन तुरी समेत झामुमो महानगर समिति के अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.