Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

23 व 24 दिसंबर को नगर भवन में होगा आजा नचले राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन। प्रेसवार्ता कर आयोजकों ने दी जानकारी, गिरिडीह में पहली बार होगा राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता

0 315

गिरिडीह। गिरिडीह की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था द रंग की ओर से 23 व 24 दिसंबर को राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता आजा नचले का आयोजन किया जा रहा है। नगर भवन में आयोजित दो दिवसीय आजा नचले कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। गुरुवार को संस्थान के संस्था के संरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष श्रुति सिन्हा व सचिव पुरुषोत्तम कुमार दास ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बताया कि आजा नचले प्रतियोगिता में क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक व मॉडर्न डांस को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिसा, उत्तर प्रदेश, आसाम, गुजरात, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के लगभग 350 प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है।

कहा कि गिरिडीह में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता में शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.