Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

150वें जयंती पर श्रद्धा भाव से याद किए गए धरती आबा बिरसा मुंडा

नगर विकास मंत्री, सांसद, डीसी व एसपी सहित कई नेताओं व अधिकारियों ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0 56

गिरिडीह। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती और झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को गिरिडीह में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

sawad sansar

इस मौके पर शहर के सिरसिया स्थित बिरसा चौक को आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुबे के नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार, राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद, डीसी रामनिवास यादव, पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार के अलावे पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कमिटी के संरक्षक रविकांत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी बिरसा चौक पहुंचे और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मौके पर मंत्री सहित अन्ये नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि आज का यह दिन हम सभी झारखंडवासियों के लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का दिन है कि आज झारखंड अपने 25 वर्ष के युवा सफ़र में प्रवेश कर चुका है और आज ही भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। झारखंड की यह धरती न केवल खनिज संपदा से समृद्ध है, बल्कि अपनी जीवंत लोक संस्कृति, लोक परंपरा, गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। एक ऐसा सफ़र जिसमें संघर्ष, अस्मिता, संस्कृति, और विकास की कई कहानियाँ समाई हैं। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता की गाथा है। उनका साहस और योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता एवं समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु जो बलिदान दिया है उसे देश सदियों तक याद रखेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.