कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती।

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, पोरेश नाथ मित्रा सहित कांग्रेसियों ने जवाहर लाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया था ।आजादी की लड़ाई लड़ने से लेकर आजादी के बाद भी देश निर्माण में लगे रहे। उनका जीवन हर कांग्रेस कर्मियों के लिए अनुकरणीय है।


मौके पर सागर मुस्तफा टार्जन, सरफराज अंसारी, यश सिंहा, मोहम्मद सोहेल इमाम उद्दीन, सुजीत मंडल, दिनेश्वर विश्वकर्मा, सोनू खान, मदन विश्वकर्मा, शाहनवाज आलम, निजाम अंसारी, सबीर खान, सुलेमान अख्तर उपस्थित थे।

