Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में गांधी शताब्दी समारोह की तैयारी, खरगडीहा में हुई बैठक

143

गिरिडीह। महात्मा गांधी के गिरिडीह आगमन के शताब्दी वर्ष को भव्य रूप से मनाने की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में रविवार को खरगडीहा में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता गांधी शताब्दी समारोह आयोजन समिति के संयोजक कृष्णकांत ने की।
उल्लेखनीय है कि 6-7 अक्टूबर 1925 को महात्मा गांधी देवघर से खरगडीहा होते हुए गिरिडीह पधारे थे। इस ऐतिहासिक यात्रा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 6-7 अक्टूबर 2025 को विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों में खरगडीहा से गिरिडीह तक पदयात्रा, स्मृति सभाएं और सांस्कृतिक आयोजन शामिल होंगे।

बैठक में समाज के सभी वर्गों और संगठनों के सहयोग से समारोह को जन-आंदोलन का रूप देने पर सहमति बनी। इस अवसर पर प्रो. प्रफुल्ल सिंह और सेवानिवृत्त शिक्षक सुदामा राम ने गांधी जी की ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि उस समय गांधी जी ने महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और देशसेवा के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने बालिकाओं के लिए बेसिक स्कूल की आवश्यकता पर बल दिया था और देशबंधु कोष के लिए स्थानीय महिलाओं ने अपने आभूषण तक समर्पित कर दिए थे।

sawad sansar

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गांधी जी के विचारों और मूल्यों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

Comments are closed.