Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

स्कूली बच्ची से छेड़खानी के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

इन दिनों जमानत पर था जेल से बाहर

289

नव बिहान डेस्क : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में नाला रोड, गली नंबर 8 निवासी फिरोज अली ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे कमरे में फंदे से लटका देखा तो आनन-फानन में उतारकर रिम्स ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे फिरोज अली अपने कमरे में फंदे से लटकता मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात करीब 12 बजे हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

sawad sansar

पुलिस ने बताया कि फिरोज अली पर पहले ही छेड़खानी का मामला दर्ज था। दिसंबर 2024 में कोतवाली थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोप था कि उसने स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की थी। सीसीटीवी फुटेज से पहचान होने के बाद वह कुछ समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित हुआ था। बाद में लोअर बाजार थाना क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

इस मामले में वह जमानत पर बाहर था और घर में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.