Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सावन के दूसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

हर हर महादेव के जयकारे के साथ भक्तांे ने किया जलाभिषेक

552

गिरिडीह। पवित्र माह सावन के दूसरी सोमवारी को लेकर गिरिडीह के विभिन्न शिववालयों में सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चहुंओर देवाधिदेव महादेव का जयकारा लगाते हुए भक्तांे ने अटूट आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर की दूरी पर उसरी नदी के तट पर स्थित बाबा दुखहरणनाथ धाम, बगोदर के हरीहर धाम, झारखंडीधाम समेत तमाम शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

sawad sansar

मन में शिव का नाम और उपासना के साथ भक्तों ने नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि और निरोगिकाया की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। इस दौरान हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे से शिव मंदिर गूंजता रहा। अहले सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी तो दोपहर तक पूजा अर्चना का दौर भी जारी रहा। बाबा दुखहरण नाथ धाम में तो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई थी।

ITI

Comments are closed.