Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रेडक्रॉस ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे व चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर किया सम्मान समारोह का आयोजन

जनहित में जारी रेडक्रॉस की सेवाओं की उपायुक्त ने की सराहना, एसडीएम ने बढ़ाया उत्साह

594

गिरिडीह। राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस व चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के मौके पर मंगलवार को गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रेड क्रॉस के अध्यक्ष सह उपायुक्त रामनिवास यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष सह एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिसपुते उपस्थित थे। उन्होंने चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट को बधाई देने के साथ ही रेड क्रॉस में सेवा दे रहे वरीय चिकित्सक डॉ जीसी सिन्हा, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ ओमकार व डॉ विक्की को अतिथियों के हाथों शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही फिजियोथेरेपी सेंटर की मशीनों के लिए आर्थिक सहयोग करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट टीम को भी सम्मानित किया गया।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि दोनों ही लोग समाज के अभिन्न अंग हैं। इस दौरान उन्होंने गिरिडीह रेड क्रॉस की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम सेवा शुल्क में आधुनिक फिजियोथेरेपी व ओपीडी सेवा उपलब्ध कराना काबिले तारीफ है। उन्होंने रेड क्रोस की सेवाओं को जन जन तह पहुंचाने की अपील की । वहीं एसडीएम ने रेड क्रॉस की सेवाओं और सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि नई टीम के सदस्यों के जज्बे ने रेड क्रोस भवन की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने रेड क्रॉस परिसर में ब्लड बैंक निर्माण की दिशा में शीघ्र पहल करने की भी बात कही।

मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने सेवा दे रहे चिकित्सकों के साथ रेडक्रॉस फिजियोथेरेपी सेंटर में आधुनिक मशीनों को लगाने में आर्थिक सहयोग करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रेडक्रॉस भवन में संचालित सेवाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सचिव विवेश जालान ने किया।

मौके पर उप चेयरमेन चरणजीत सिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल विश्वकर्मा, सीए श्रवण केड़िया, विकास खेतान, प्रकाश कुमार दत्ता, डॉ रामरतन केड़िया, प्रमोद कुमार, दशरथ शर्मा, भोला प्रसाद गुप्ता, संजीव कपिसवे समेत कई सदस्य मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.