Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तेज रफ्तार बोलेरो को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो महिला की मौत दो महिला घायल

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, किया सड़क जाम

330

 

गिरिडीह। बिरनी प्रखण्ड के कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग स्थित करमाटांड़ में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो को बचाने के चक्कर में सिमेंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके चपेट में आने से दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान खरखरी निवासी 35 वर्षीय संगीता देवी व 38 वर्षीय सबिता देवी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में खरखरी मरगोडा निवासी 55 वर्षीय कौशल्या देवी, खरखरी निवासी 50 वर्षीय भिखनी देवी व एक अन्य महिला शामिल है।

घटना के बाबत बताया जाता है कि ट्रैक्टर करमाटांड़ मोड़ से सीमेंट लोडकर मुखिया अभय राय के घर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज-रफ्तार बोलेरो को बचाने के कारण ट्रैक्टर दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गई जहाँ महिलाएं खड़ी थी। ट्रैक्टर की टक्कर से दो महिला की मौत हो गई एवं दो महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने 35 वर्षीय संगीता देवी व 38 वर्षीय सबिता देवी मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कौशल्या देवी व भिखनी देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

sawad sansar

इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मुख्य मार्ग में रख कर कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग करमाटांड़ को जाम कर दिया। घटना कि सूचना पाकर बिरनी पुलिस घटनास्थल पहुँची और मामले की जानकारी ली तथा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। वहीं बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जायेगी।

Comments are closed.