Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सब मिले हुए, चुनाव की वजह से कर रहे ड्रामा : ऐश्वर्या

तेज़ प्रताप यादव काण्ड पर पत्नी ऐश्वर्या का सनसनीखेज़ बयान

416

तेज प्रताप यादव कांड पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का पहली बार बयान सामने आया है. आज मीडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि लालू फैमिली चुनाव को देखते हुए ये सब ड्रामा कर रही है.


तेज प्रताप यादव कांड पर ऐश्वर्या राय ने कहा कि लालू फैमिली ने उनसे सच छिपाया. उन्होंने मेरी जिंदगी का मजाक बनाकर रख दिया है. चुनाव की वजह से लालू यादव की फैमिली अब ड्रामा कर रही है. चुनाव के बाद लालू यादव की फैमिली एक हो जाएगी. तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार में शामिल कर लिया जाएगा.
मीडिया से बातचीत करते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा कि तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से नहीं निकाला गया है. सिर्फ ट्वीट करने से किसी को नहीं निकाला जाता है. ये सब लोग घर में एक साथ बैठते हैं, इसके बाद सब ड्रामा रचते हैं. इसके बाद मन मुताबिक सब चीज खुद ही करते हैं.
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ज़ब उनके साथ मार-पीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया था, तब कहाँ था लालू यादव का सामाजिक न्याय और संस्कार.

ITI

Comments are closed.