Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह में रुके राज्यपाल संतोष गंगवार

डीसी व एसपी ने किया स्वागत, कई भाजपाईयों ने की मुलाकात

468

गिरिडीह। राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को रांची से देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार इस दौरान कुछ मिनटों के लिए सर्किट हाउस में रुके। इस दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर एसडीपीओ जितवाहन, डीएसपी नीरज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, विनय सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चन्द्रवंशी, संजीव कुमार, विवेक गुप्ता समेत कई भाजपाई मौजूद थे। राज्यपाल श्री गंगवार परिसदन भवन में कुछ देर रुकने के बाद देवघर के लिए रवाना हो गए।

ITI

Comments are closed.