Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पुण्यतिथि पर स्व अमित बरदियार को लोगों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

24

गिरिडीह। शहरी क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित अमित बरदियार छठ घाट में बुधवार को वार्ड नंबर 9 के वार्ड पार्षद रहे स्व. अमित बरदियार की छठी पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोग शामिल हुए और स्व. अमित बरदियार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी दिव्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर उपस्थित स्व बरदियार के बड़े भाई सह स्थानीय समाजसेवी रंजय बरदियार, रितेश सराक, माले नेता राजेश सिन्हा सहित अन्य लोगों ने कहा कि स्व. अमित बरदियार बहुत ही मृदुभाषी व्यक्ति थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

यही वजह है कि वे लगातार वार्ड पार्षद चुने गए। कहा कि स्व बरदियार न सिर्फ अपने वार्ड के लोगों के लिए, बल्कि पुरे शहर के लोगों के लिए काम करते थे। उनके द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा आज भी होती है। मौक़े पर अनूप सिन्हा, राजकमल राजेश, रत्नेश दाराद, बिकास सिन्हा, ओंकार सिन्हा, राजेश सिन्हा, विश्वनाथ मंडल, मृणाल सिन्हा, विकास कुमार, बिकास कुमार, प्रवीर सिन्हा, अनिल चौधरी, सोनू यादव, जितला यादव, सुजय कुमार, पंकज सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Comments are closed.