Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

4 मार्च को भव्य रूप से मनाया जायेगा गिरिडीह झामुमो का स्थापना दिवस, तैयारी में जुटे नेता व कार्यकर्ता

बेहद खास होगा झामुमो का स्थापना दिवस: मंत्री सुद्विय कुमार

389

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह कमिटी पार्टी का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने को लेकर जोर शोर से तैयारी में जुटी हुई है। इसी क्रम में सुबे के मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार और पार्टी के जिला संयोजक संजय सिंह ने उत्सव उपवन में जिला कमेटी के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़े पार्टी का दंभ भरने वाली भाजपा से अधिक पुराना झामुमो का इतिहास है। कई बड़े नेताओं ने आंदोलन के जरिए ही पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में पार्टी का स्थापना दिवस इस बार बेहद खास होना है। इसलिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी शक्ति दिखाने में जुट जाए।

sawad sansar

बैठक अजीत कुमार पप्पू, पूर्व विधायक केदार हाजरा, निजामुद्दीन अंसारी, प्रणव वर्मा, दिलीप रजक, प्रधान मुर्मू, कृष्ण मुरारी शर्मा, ईरशाद अहमद वारिश, दिलीप मंडल, पवन सिंह, मुकेश यादव, अभय सिंह, रॉकी सिंह, राकेश रंजन सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.