Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सलगाडीह गांव की दर्जनों आदिवासी महिलाओं को नही मिल रहा मईया सम्मान योजना का लाभ

तीन माह से चक्कर लगाने के बाद भी प्रखंड मुख्यालय में जताई नाराजगी, किसी अधिकारी ने नही ली सुध

441

गिरिडीह। कई बार आवेदन देने के बाद भी मईया सम्मान योजना का लाभ नही मिलने से नाराज तिसरी पंचायत अंतर्गत सलगाडीह गांव की दर्जनों आदिवासी महिलाओं सोमवार को बीडीओ व सीओ से मिलने तिसरी प्रखंड मुख्यालय पहुंची। लेकिन बीडीओ व सीओ से मुलाकात नही होने से उनकी नाराजगी आक्रोश में बदल गई और मुख्यालय का मुख्य दरवाजा रस्सी से बंद कर सभी महिलाएं हंगामा करने लगी। इस दौरान आदिवासी महिलाएं बीडीओ व सीओ से नही मिलने देने का आरोप लगा रही थी।

इस दौरान सलगाडीह गांव की सुरजमुनी सोरेन और सुचिता मरांडी सहित कई आदिवासी महिलाओं ने बताया कि मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए तीन माह से मुख्यालय का चक्कर लगाने के साथ ही कई बार आवेदन भर चुकी है। बावजूद इसके उन्हें योजना का लाभ नही मिल रहा है। आज मुख्यालय पहुंच के कर्मी से बीडीओ सीओ से मिलकर समस्या बताने की इच्छा जाहिर की तो कर्मी ने बताया की बीडीओ सीओ छुट्टी पर है। बताया कि वेलोग सुबह से ही मुख्यालय में बैठी हुई थी। जबकि दोपहर को सरकारी गाड़ी से सीओ साहब हमलोग से बिना मिले चले गए।

sawad sansar

हालांकि एक घंटा तक मुख्यालय बंद रखने के महिलाओं ने रस्सी खोल दिया और अपने घर की ओर निकल गई। इस दौरान किसी अधिकारी ने आदिवासी महिलाओं की कोई सुधि तक नही ली।

Comments are closed.