Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत उपभोक्तओं को मिला बिजली बिल माफ का प्रमाण पत्र

सदर विधायक ने नगर भवन में किया शिविर का उद्घाटन

695

गिरिडीह। मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के अंतर्गत झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा जिन घरेलु उपभोक्ताओं विद्युत विपत्र माफ हुआ है, उन उपभोक्ताओं के बीच विभाग के द्वारा बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। जिसकी शुरूआत गुरुवार को नगर भवन में शिविर लगाकर की गई। शिविर का उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने विधिवत् रूप से उद्घाटन करते हुए झारखंड सरकार के इस योजना का लाभ स्वरूप उपभोक्ताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड के विकास के लिए न सिर्फ अग्रसर है। बल्कि जनता के हित में कई कार्य कर रही है। जिसमें मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना शामिल है। मौके पर बिजली विभाग विद्युत कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम, सहायक अभियंता अमित कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.