Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो कार्यालय में हुई महिला मोर्चा की हुई बैठक

चुनाव पूर्व महिला मोर्चा को सशक्त बनाने को लेकर हुई चर्चा

1,000

गिरिडीह। महिला मोर्चा का सम्मलेन आयोजित कर गिरिडीह झामुमो महिला वोटरों को साधने में जुट गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में झामुमो महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महिला मोर्चा की प्रमिला मेहरा, गीता हाजरा, सुमित्रा देवी, अंजू सोनी, सन्नोवार बीवी, सरिता देवी, उषा ठाकुर हेमलता और आरती मुर्मू भी शामिल हुई। बैठक में जिले में महिला मोर्चा को ओर अधिक मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए महिला मोर्चा की भूमिका भी बड़ी महत्वपूर्ण है। ऐसे में महिला मोर्चा को सशक्त करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। कहा कि हर बूथ में महिला मोर्चा को अब मजबूत करना है और इसके लिए पार्टी द्वारा जल्द बड़े स्तर पर महिला मोर्चा का सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कहा गया कि हेमंत सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बाबत जानकारी देना है। ग्रामीण स्तर पर महिलाओ को जानकारी देना होगा की 3 अगस्त से हेमंत सरकार का नारी सम्मान सुरक्षा योजना शुरू करने जा रही है। जिसका फायदा 21 साल से 49 साल की महिलाओं को मिलना है।

ITI

Comments are closed.