Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

35वीं वाहिनी एसएसबी ने किया 150 श्री अन्न (मिलेट्स) पर आधारित मिल्लेट्स मेला का आयोजन

अतिथियों ने बताई मोटे अनाज की उपयोगिता, स्वस्थ रहने के लिए मोटे आनाज का सेवन जरूरी

536

गिरिडीह। एसएसबी द्वारा 150 श्री अन्न (मिलेट्स) पर आधारित विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर मिलेट्स मेला का आयोजन किया गया। कर्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आरपी दास, डॉ अनिल कुमार, गिरिडीह स्वास्थ विभाग के अन्य स्टाफ, महेलूंडी बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विपिन्न कुमार झा के अलावे वाहिनी के सभी अधिकारी व कार्मिक सम्मिलित थे।

मौके पर अतिथियों के साथ साथ वाहिनी के अधिकारीयों द्वारा श्री अन्न (मिलेट्स)/मोटे अनाज से होने वाले लाभों तथा उसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए मोटे अनाज का सेवन करना जरुरी है। 35वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमान अधिकारी ने बताया कि श्री अन्न (मिलेट्स)/मोटे अनाज का उपयोग वाहिनी के मेस में लगातार किया जा रहा है और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे देश के नागरिक तथा जवान मोटे अनाज का उपयोग करके स्वस्थ रह सकते है।

ITI

Comments are closed.