Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

30 मार्च को मनाया जाएगा झामुमो का स्थापना दिवस, बैठक में लिया गया निर्णय।

0 84

गिरिडीह । झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह की एक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता और महासचिव महालाल सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह पप्पू, दिलीप रजक, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से दो विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत, प्रखंड या नगर समिति द्वारा BLA-2 का गठन यथाशीघ्र कर संबंधित पदाधिकारी के पास जमा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही झामुमो का स्थापना दिवस इस बार 30 मार्च को मनाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस गिरिडीह में प्रत्येक वर्ष 04 मार्च को मनाया जाता था , लेकिन इस वर्ष 04 मार्च को होली का पर्व होने तथा अन्य पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए स्थापना दिवस अब 30 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जोर शोर से तैयारी करने का निर्देश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.