Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, 1008 महिलाएं व युवतियां हुई शामिल

गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में होगी शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

674

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा शहर के तिरंगा चौक स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्री महाकाल शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरूआत शनिवार को मंगल कलश यात्रा से की गई। शनिवार की सुबह गायत्री शक्तिपीठ से निकाली गई मंगल कलश यात्रा में 1008 महिलाएं व युवतियां शामिल हुई और अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गायत्री शक्तिपीठ से निकलकर शहर भ्रमण करते हुए अरगाघाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश पूजन करते हुए जल भर कर वापस गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल गायत्री परिवार से जुड़े भक्त गायत्री माता की जय, यज्ञ भगवान की जय, हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, मानव मात्र एक समान, एक पिता की सब संतान, अनाचार का अंत हो दहेज प्रथा बंद हो, नशा नाश की जड से भाई, फल इसका अतिशय दुःख दायी सरी,ो नारे लगा रहे थे।

sawad sansar

मौके पर मौजूद गायत्री शक्तिपीठ के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने बताया कि 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्री महाकाल शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 11 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन 24 कुंडीय यज्ञशाला में हवन होगा। जिसमें सभी लोग अपने हाथों से आहुतियां प्रदान कर सबके उज्जवल भविष्य, मंगलमय जीवन एवं राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति के लिए प्रार्थना करेंगे। वहीं 10 फरवरी को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होगा एवं शाम को दीप महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। साथ ही शांतिकुंज से आए हुए संत के द्वारा चार दिनों तक भारतीय अध्यात्म, वेद गायत्री, यज्ञ, भारतीय संस्कृति, जीवन जीने की कला, हमारा जीवन सुखी एवं निरोगी कैसे बने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारंभ, दीक्षा यज्ञौपवित आदि कई संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए जाएंगे।

कलश यात्रा में कामेश्वर सिंह, सतीश कुमार, बासुकीनाथ राय, छोटू तुरी, तरुण रजक, नरेश यादव, भागीरथ प्रसाद सिंह, अनिरुद्ध राम, महेश गुप्ता, प्रकाश राम, अर्चना देवी, पुष्पा शक्ति, पूनम बरनवाल, अमृता बरनवाल, मधु चौरसिया, वीणा गुप्ता, उर्मिला बरनवाल, सुचित्रा देवी सहित गायत्री परिवार से जुड़े काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.