Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

16 मार्च को महापौर सहित सभी वार्ड पार्षद लेंगे शपथ, उपमहापौर का कराया जायेगा चुनाव

प्रेसवार्ता कर डीसी रामनिवास यादव ने दी जानकारी, कहा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले पार्षद को मत देने से किया जा सकता है वंचित 17 मार्च को बड़की सरैया और 18 मार्च का धनवार नगर पंचायत प्रतिनिधियों का होगा शपथ ग्रहण

0 102

गिरिडीह। नगरपालिका आम चुनाव संपन्न होने के बाद मेयर सहित बोर्ड के सभी अध्यक्षों को शपथ ग्रहण और उपमहापौर तथा उपाध्यक्ष पद का चुनाव की प्रक्रिया में जिला प्रशासन जूट गई है। 16 मार्च को महापौर के अलावे सभी वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने के साथ ही उपमहापौर का प्रत्यक्ष चुनाव कराया जायेगा। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि महापौर एवं वार्ड पार्षदों के निर्वाचन के बाद अब नगर निगम एवं नगर पंचायत स्तर पर उप महापौर तथा उपाध्यक्ष का चुनाव संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह चुनाव प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से जनता द्वारा नहीं, बल्कि निर्वाचित पार्षदों के बीच आयोजित विशेष बैठक में कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अधिकृत पदाधिकारी द्वारा की जाएगी तथा पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी। उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि 10 से 20 मार्च तक शपथ ग्रहण एवं अप्रत्यक्ष निर्वाचन हेतु निकायवार तिथि निर्धारित की जा चुकी है।

बताया कि 28 फरवारी को निर्वाचित सदस्यों एवं महापौर तथा अध्यक्ष के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। वहीं 2 फरवरी को सभी निर्वाचित सदस्यों का गजट प्रकाशन किया जायेगा। जबकि 7 मार्च को अप्रत्यक्ष निर्वाचन हेतु नोटिस निर्गत किया जाएगा। बताया कि 16 मार्च को समाहरणालय में महापौर के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा। वहीं 17 मार्च को अनुमंडल कार्यालय सभागार बगोदर सरिया में बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह तथा 18 मार्च को अनुमंडल कार्यालय सभागार खोरीमहुआ में धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

sawad sansar

बताया कि शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद वार्ड पार्षदों के द्वारा उपमहापौर और उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्यक्ष रूप से मतदान के माध्यम से चुनाव कराया जायेगा। उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम गिरिडीह के उप महापौर के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में डीडीसी स्मृता कुमारी, बड़की सरैया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के लिए डीएसओ गुलाम समदानी तथा धनवार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के लिए अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ को नामित किया गया है। बताया कि नामांकन की प्रक्रिया बैठक के दिन ही पूरी की जाएगी। इच्छुक पार्षद निर्धारित प्रारूप में अपना नाम प्रस्तावित एवं समर्थित कर सकेंगे। यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में होते हैं तो मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मतदान गुप्त मतपत्र के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने बताया कि अप्रत्यक्ष निर्वाचन के संदर्भ में निर्वाचित वार्ड पार्षदों के उपर अपने पक्ष में मत देने हेतु अनुचित प्रभाव डालना, किसी निर्वाचित वार्ड पार्षद को अप्रत्यक्ष निर्वाचन में भाग लेने से रोकना, निर्वाचित वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में मत देने के लिए किसी प्रकार का रिश्वत या प्रलोभन देना या वार्ड पार्षदों को किसी गुप्त स्थान पर ले जाकर रखना या बंधक बनाना या धमकी देने की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। साथ ही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले पार्षद को मत देने से भी वंचित किया जा सकता है।

प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, निदेशक डीआरडीए, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नगरपालिका, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.