Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हिन्दूओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर उन्हें बांटना चाह रही है झारखंड सरकार: ऋतुराज

सरकार के मंत्री ने हार के डर से चुनाव को बनाया दलगत, जनता तय करें उन्हें शांति व सुरक्षा चाहिए या गुंडाराज: डॉ रविन्द्र राय

0 16

गिरिडीह। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार शैलेंद्र चौधरी की जीत तय है। सामने के प्रतिद्वंद्वी जानता को सिर्फ बरगलाने का काम कर रही है। श्री सिंह शुक्रवार को बाइक रैली के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान झारखंड सरकार पर हिंदू समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार नगर निगम चुनाव को जितने के लिए अब हिन्दूओं की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए उन्हें अगड़ी और पिछड़ी में बांटने का काम कर रही है। जिसे झारखंड की जनता भली भांति समझ रही है और इसका जवाब जनता नगर निकाय चुनाव में अपनी वोट वोट की ताकत से देगी।

कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार में हार का डर साफ दिख रहा है। यही वजह है कि पहले तो हेमंत सरकार चुनाव कराना ही नही चाहती थी, सिर्फ भाजपा के दबाव में चुनाव कराने को तैयार हुई, वो भी वर्षों पूर्व बंद हो चुके बैलेट के माध्यम से चुनाव कराया जा रहा है। ताकि उसका लाभ पूरी तरह से उठा सकें।

sawad sansar

प्रेसवार्ता में उपस्थित डॉ रविन्द्र राय ने झारखंड सरकार के मंत्री व सदर विधायक पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखं डमें पहले दलगत आधार पर चुनाव नही कराने की स्थिति बनाई और अब गिरिडीह में हार के डर से चुनाव को पूरी तरह से दलगत बना दिया है। ऐसे में जनता को निर्णय लेना है कि जनता सुरक्षा व्यवस्था को चुनती है या जनता असामाजिक व्यवस्था को चुनने का काम करेगी। कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में न सिर्फ अपराधियों पर लगाम लगाया गया बल्कि जिले को नक्सल मुक्त भी बनाया गया। वहीं हेमंत की सरकार बनते ही जहां पूरे झारखंड में अपराधियों का तांडव बढ़ गया है, वहीं नक्सलवाद भी सीर उठाने लगा है। उन्होंने गिरिडीह की जनता से अपील करते हुए कहा कि गिरिडीह में शांति और सूरक्षा सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। इसलिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट देकर उन्हें विजयी बनाए।

प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री राज पालिवाल, जिलाध्यक्ष रंजीत राय, महेन्द्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुनील पासवान, मुकेश जालान उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.