हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया संगठन विस्तार

गिरिडीह। झारखंड प्रदेश में हिंदू समाज की एकता, स्वाभिमान, और जनहित के मुद्दों को मजबूत करने के साथ-साथ समग्र विकास की गति देने के उद्देश्य से हिंदू महासभा का विस्तार किया गया है। झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष मनु तिवारी द्वारा ने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए अशोक सिंह को प्रदेश महामंत्री, अरविंद कुमार सिंह को गिरिडीह का जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता रबीन्द्रनाथ मुखर्जी को रामगढ़ जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मनु तिवारी ने कहा कि समाज की सम्मान और अधिकार की रक्षा के साथ-साथ प्रदेश में विकास, जनसमस्याओं की समाधान और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा।


उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी से संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और साथ-साथ जिले में विकास के मुद्दों को मज़बूती से उठाने का कार्य करेंगे। ।
