Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हाईटेक सुविधाओं से परिपूर्ण पुस्तकालय का मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया शुभारंभ

झिंझरी मुहल्ला में हुई सिद्धू कान्हों-सह-सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय की हुई शुरूआत, उपायुक्त ने कहा पुस्तकालय संचालन हेतु सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता

521

गिरिडीह। शहर के झिंझरी मुहल्ला बस स्टेंड के समिप बने भवन में शनिवार को सुबे के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सिद्धू कान्हों-सह-सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय भवन का बारीकी से निरीक्षण किया और उपलब्ध किताबों का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने बच्चों से किताब की जरूरत को लेकर चर्चा की। साथ ही उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक सुझाव दिए। मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप विकास आयुक्त स्मृति कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

sawad sansar

इस दौरान मंत्री श्री सोनू ने कहा कि इस पुस्तकालय को आधुनिक सुविधायुक्त पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही हर एक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। कहा कि पुस्कालय में विभिन्न विषय की पुस्तके मौजूद है जो किसी भी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा में सहायक सिद्ध होगी। यहां छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बिजली, पानी एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि पुस्कालय में धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी ताकि बुजुर्ग लोग भी इसका लाभ ले सकेंगे। वहीं कम उम्र के बच्चों के लिए मनोरंजक पुस्तकें होंगी, जो मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन भी करेंगी। फ्री वाई फाई की सुविधा भी बहाल की जायेगी।

 

वहीं उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इतने हाईटेक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय का निर्माण किया गया है, जिसमें बच्चें बिना किसी संकोच के आकर अपनी पढ़ाई एक शांत वातावरण में कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा समाज वह है जो शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा निवेश करता है। हमारा प्रयास है कि समाज के सक्षम लोग इन पुस्तकालय को अपनाएं। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय संचालन हेतु सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से पुस्तकालय का पूर्ण उपयोग करते हुए इसका फायदा उठाने का सुझाव भी दिया।

Comments are closed.