Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

स्क्रूटनी के दौरान राकेश मोदी सहित कई प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द कल नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को मिलेगा चुनाव चिन्ह

0 93

गिरिडीह। आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। नामंाकन प्रक्रिया के बाद गुरुवार को स्क्रूटनी की गई। निर्वाची पदाधिकारी के देख रेख में हुई स्क्रूटनी के दौरान बारिकी से सभी प्रत्याशियों के द्वारा जमा किए गए प्रपत्र की जांच की गई। इस दौरान वार्ड नंबर 27 से पूर्व नप उपाध्यक्ष रह चुके राकेश मोदी के अलावे कई प्रत्याशियों के नामांकन को रद्द किया गया।

वार्ड नंबर एक से कुल 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें अनिल कुमार गुप्ता, अमीत कुमार साहू, पंकज कुमार, प्रेमलता देवी, शीतल कुमारी, गंधारी देवी शामिल है।

sawad sansar

वार्ड नंबर दो से 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें सहिदा खातून, सहादत अंसारी, मोहम्मद लल्लु, दीपक कुमार साहू, दानिश अहमद और तबरेज अंसारी शामिल है।

वार्ड नंबर तीन से 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें पूर्व वार्ड पार्षद सदानंद वर्मा की पत्नी रानी देवी, वदरून निशा, ज्योति भदानी, सुषमा देवी और नीलू कंधवे शामिल है।

वार्ड नंबर चार में कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें सजरा खातून, मो0 सोकत अंसारी, जुबेदा अंसारी, रजिया खातून, मो0 सद्दाम हुसैन, कृष्णा कुमार साहू और राजन कुमार शामिल है।

वार्ड नंबर पांच में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां से शबाना आजमी, हिना खानम और आइशा खातून शामिल है।

वार्ड नंबर छह से कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां से भाजपा नेता संजीव कुमार के अलावे विकी कुमार राम, पूर्व पार्षद माया देवी, दशरथ पंडीत, निरंजन कुमार, विक्रम पंडीत व रवि राज शामिल है।

वार्ड नंबर सात से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें मो0 नियामतुल्लाह रईन का नामांकन रद्द हो गया। स्क्रूटनी के बाद 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें मोहम्मद बबलू अंसारी, विक्रांत कुमार सिंह, समीर दीप, रबिया परवीन, मो0 चांद, शामिल है।

वार्ड नंबर आठ से 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा था। स्क्रूटनी के बाद ओबेदुल्लाह, निकहत नाजनीन, मोहम्मद इम्तियाज अली, पपीन्द्र कुमार, साबीर अख्तर, आसिफ इकबाल, सुम्मी प्रवीण व मो0 सद्दाम चुनावी मैदान में खड़े है।

वार्ड नंबर 9 में 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। स्क्रूटनी के बाद सभी के प्रपत्र सही पाये गए। यहां से सूलेखा देवी, रीमा भारती, पूनम बरनवाल, संगीता कुमारी व दीपा दिव्या सिन्हा चुनाव मैदान में है।

वार्ड नंबर 10 की बात करें तो सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनमें आभा देवी, तरूण मुखर्जी, नवीन कुमार सिन्हा, मधुकर मंदिलवार, रंजीत कुमार यादव, राहुल कुमार और सुजीत कुमार सिंह शामिल है।

वार्ड नंबर 11 में सबसे अधिक 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें अशोक राम, आशा देवी, एकल्वय कुमार उजाला, कन्हैया राम, गीता देवी, चूनमून राम, प्रमोद कुमार स्वर्णकार, मंजीत कुमार शर्मा, मनोज कुमार, मयंक जमुआर, रविकांत सिंह, श्याम कुमार, संगीता कुमारी और संदीप कुमार शर्मा शामिल है।

वार्ड नंबर 12 से 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें निवर्तमान पार्षद अजय कुमार रजक के अलावे कन्हैया कुमार रजक, विजय कुमार रजक, रवि रजक, संजीत कुमार, सुनील कुमार रजक और सोनू रजक चुनावी मैदान में मौजूद है।

वार्ड नंबर 13 से भी 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें एलिश चौड़े, ज्योति मरांडी, बसंती बास्के, रोहित चौड़े, ललिता टुड्डु, विजय बेसरा और सुरोभी लकड़ा शामिल है।

वार्ड नंबर 14 से चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें अरूणानाथ मंडल, दीपीका देवी, नीलम झा और पारवती देवी शामिल है।

वार्ड नंबर 15 से भी चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिनमें दुलारी देवी, पूजा कुमारी, मुन्नी देवी और रेणु देवी शामिल है।

वार्ड नंबर 16 से सिर्फ दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। निर्वतमान पार्षद सह झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष सुमित कुमार व भाजपा के जिला महामंत्री संदीप डंगायच चुनावी मैदान मेें आमने-सामने है।

वार्ड नंबर 17 से तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां से आरती देवी, प्रियंका कुमारी और मिन्नी वर्णवाल ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।

वार्ड नंबर 18 से पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां से निवर्तमान पार्षद सरिता श्रीवास्तव के अलावे तराना परवीन, नाजनी प्रवीण, फातमा बानो और सुमबुल बानो चुनावी मैदान में खड़ी है।वार्ड नंबर 28 से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां से इबरार अहमद, गोविन्द यादव, चन्दन वर्मा, चन्दन कुमार यादव, ज्ञानेश श्रास्वत, मो फारूक, राहुल जालान, रूमा देवी, सरिता देवी, सावन कुमार ठाकुर चुनावी मैदान मे ंखड़ी है।

वार्ड नंबर 29 से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिनमें मो0 अरमान, अखिलेश कुमार शर्मा, आकाश सुमन, मो0 कलिमुद्दीन, मो0 जमालउद्दीन, दीपक कुमार यादव, दीपक कुमार शर्मा, परिमल यादव, पवन कुमार रवानी, महेन्द्र दास, राजेश कुमार रवानी और राहुल कुमार गुप्ता शामिल है।

वार्ड नंबर 30 से पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां से आशा देवी, रिंकी जालान, रीता देवी, शारदा देवी, सुशीला देवी खड़ी है।

वार्ड नंबर 31 से आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें अनुपर्णा देवी, आशा सिंह, आसमा प्रवीण, जरीना खातून, मीना कुमारी, रीता चौरसिया, सुनीता देवी और स्नेहा कुमारी शामिल है।

वार्ड नंबर 32 से 6 प्रत्याशी चुनाव में खड़ी है। जिसमें इशरत जहां, मनतशा अंसारी, रसीदा अख्तर, सुहाना प्रवीण, सिमरण शाही और हसिना बानो शामिल है।

वार्ड नंबर 33 से तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। आरजू बानों, आसमीन प्रवीण और नूरजहां खातून चुनाव मे ंखड़ी है।

वार्ड नंबर 34 से चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें अब्दुल सत्तार अंसारी, मो0 फैज अनवर, सरफराज अंसारी और मो0 सरफराज अंसारी शामिल है।

वार्ड नंबर 35 से 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें अख्तरी बानों, कल्याणी कुमारी, दुर्गी देवी, पूजा देवी, मनिषा देवी, रीना कुमारी, रूबी खातून, शकिला खातून, सकूना देवी, शहनाज खातून और शकुंतला देवी शामिल है।

वार्ड नंबर 36 से पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें कंचन कुमारी, जागेश्वरी देवी, निशा कुमारी, बिनू देवी और राखी कुमारी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.