सुहागिनों ने श्रद्धा भाव से की वट सावित्री व्रत, पति की लम्बी आयु के लिए की प्राथना


गिरिडीह। हिंदू धर्म की परंपराओं और स्त्री धर्म की आस्था का प्रतीक वट सावित्री व्रत सोमवार को पूरे श्रद्धा और विधिविधान के साथ मनाया गया। सुहागन स्त्रियां इस व्रत को पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए करती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वटवृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा करती हैं, कच्चा सूत लपेटकर उसकी परिक्रमा करती हैं।

गिरिडीह में वट सावित्री पूजा को लेकर सुबह से ही खास चहल-पहल देखी गई। शहर के व्हिट्टी बाजार, बड़ा चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर, टावर चौक, बरगंडा, पचंबा समेत अन्य इलाकों में वटवृक्ष की पूजा करने के लिए सुहागिनों की भीड़ उमड़ी रही। पूजा के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस पर्व को लेकर बाजारों में एक दिन पहले से ही रौनक थी। महिलाओं ने पूजा सामग्री, श्रृंगार, फल आदि की खरीददारी पहले ही पूरी कर ली थी। सोमवार सुबह होते ही महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार के साथ व्रत रखकर वटवृक्ष की पूजा करती नजर आईं।

Comments are closed.