Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सुदिव्य सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

0 12

गिरिडीह। दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को गिरिडीह में शोक और श्रद्धांजलि का माहौल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं। दिवंगत सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है।

कल्पना सोरेन समेत कई मंत्री पहुंचे

sawad sansar

द्वादश कार्यक्रम में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, दीपक बिरुआ, इरफान अंसारी और हफीजुल हसन समेत कई जनप्रतिनिधि एवं नेता शामिल हुए। सभी ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की भी जुटी भीड़

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतक और स्थानीय लोग भी पहुंच रहे हैं। सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों के आने का सिलसिला जारी है। कार्यक्रम स्थल पर लगातार लोगों की मौजूदगी बनी हुई है और श्रद्धांजलि अर्पित करने का क्रम अभी जारी रहेगा।

सुरक्षा और यातायात को लेकर प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री समेत कई विशिष्ट नेताओं के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर तैनात है। भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

 

शोक में डूबा गिरिडीह

द्वादश कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ है। राजनीतिक नेताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। श्रद्धांजलि का यह सिलसिला दिनभर जारी रहने की संभावना है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.