सवारी गाड़ी और कार के बीच हुई टक्कर, एक की मौत, नौ लोग हुए घायल

बगोदर थाना क्षेत्र के एनएच-19 घंघरी के पास सोमवार को सवारी गाड़ी और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए कुछ को निजी अस्पताल ले जाया गया, जबकि कुछ घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया।
बताया जाता है कि सवारी वाहन में सवार होकर लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए चौथा से दुग्धा जा रहे थे, इसी क्रम में घघरी के पास पीछे से एक कार ने सवारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में चौथा निवासी प्यारी साव, डेलिया देवी, यशोदा देवी, सावित्री देवी, बसंती देवी, मुनिया देवी, खगिया देवी, दीपक कुमार साव तथा तेलखारा निवासी ललिता देवी एवं प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्यारी साव और दीपक कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्यारी साव की मौत हो गई।
