सरस्वती पूजा के मद्देनज़र पचंबा थाना में शांति समिति की बैठक
सरकार के दिशा निर्देशों से कराया गया अवगत, शांतिपूर्ण तरीके से पूजा मनाने की अपील

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इंस्पेक्टर मंटू कुमार की अध्यक्षता और थाना प्रभारी राजीव कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में क्षेत्र के कुछ पूर्व वार्ड पार्षद, मुखिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक के दौरान इंस्पेक्टर मंटू कुमार ने पूजा को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के अलावे सार्वजनिक पूजा समितियों द्वारा सरस्वती पूजा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मां सरस्वती की पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के साथ ही 25 जनवरी तक मूर्ति का विसर्जन सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाना प्रतिबंधित है और साथ ही नशामुक्त माहौल में पूजा संपन्न कराना है। अगर शराब के नशे में कोई भी पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल राम, मोहम्मद सिराज, सदानंद वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा, विनोद वर्मा, पूर्व मुखिया निर्मला प्रसाद वर्मा, ठाकुरदास, पंचायत समिति सदस्य आमिर अली, मोहम्मद शमशाद, समाजसेवी पवन कंधवे, पूर्व उपमुखिया राजेन्द्र यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
