समूह लोन ने फिर ली एक महिला की जान, गादी श्रीरामपुर में परेशान हो कर माँ और बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह। समूह लोन एक के बाद एक महिलाओं के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। यहां तक लोन के दबाव के कारण महिलाएं आत्महत्या भी कर रही है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली घटना सोमवार की सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर में सामने आई है। जहां लोन के दबाव के कारण एक मां और बेटी ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। गादी श्रीरामपुर के रहने वाले जेएलकेएम कार्यकर्ता सोनू रवानी की 38 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी और उसकी 16 साल की बेटी स्नेहा कुमारी का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला है। कमरे में मां बेटी का शव मिलने से जहां इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जितावाहन और महतोडीह पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान जेएलकेएम नेता नागेंद्र चंद्रवंशी, अर्जुन पंडित, बसंत तांती, आकाश विश्वकर्मा, मुकेश यादव, अशोक यादव, संदीप मल्हा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ज़ब देर तक कमरे का दरवाजा नही खुला, तो खिड़की से देखा गया की दोनों का श,व फंदे से झूल रहा है।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। वही एसडीपीओ भी पुलिस जवान के साथ पहुंच गए । इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में मां और बेटी का शव फंदे से उतारा गया और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


बताया जाता है कि ग्रुप लोन के वजह से मृतका पुतुल देवी काफी दबाव में थी। बताया गया कि समूह के दौरान उनके नाम से लोन उठाकर जरूरतमंद महिला को दे दिया गया था, जिसके द्वारा लोन की राशि जमा नहीं की जा रही थी। वहीं लोन वसूली करने वाले एजेंट लगातार पुतुल देवी पर दबाव बनाए हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इधर मामले की जानकारी होने के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो गिरिडीह पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात की और उन्होंने ढांढस बंधाया इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से लोन वाले मामले को गंभीरता से लेने की बात कही।
