Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सनातनियों ने गिरिडीह में किया हिंदू नव वर्ष का भव्य रूप से स्वागत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा

विश्व हिन्दू परिषद व अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर लोगों को दी शुभकामनाएं

0 227

गिरिडीह। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष का स्वागत विभिन्न हिन्दू संगठनों के द्वारा पूरे उत्साह के साथ किया गया। इस मौके पर जहां एक ओर विश्व हिंदू परिषद के शिवपूजन, अनूप यादव, अरुण बरनवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के बड़ा चौक में तथा अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के रितेश पांडेय, कुदंन केशरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा टॉवर चौक स्थित शिव महावीर मंदिर के पास लोगों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में स्कूल के छात्रों ने पारंपरिक वेशभूषा में सनातन धर्म ध्वज के साथ हिस्सा लिया और हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो, भारत माता के जय सरीखे नारे लगाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान शोभा यात्रा की अगुवाई स्कूल की बैंड पार्टी कर रही थी। शोभा यात्रा बंरगाडा स्थित स्कूल से निकलकर, बरगंडा, मकतपुर, कालीबाड़ी, टॉवर चौक सहित शहर के विभिन्न मुख्य मार्गेा का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय परिसर आकर समाप्त हुई।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.